{"_id":"6301267af000be405a5abf80","slug":"demanded-dismissal-of-mos-deoria-news-gkp4476551197","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना।
- फोटो : DEORIA
संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया धरना, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
देवरिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों के लिए शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को सौंपा।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई किसान संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और डीएम कार्यालय के समीप धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी हत्याकांड की साजिश के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। जेल में बंद निर्दोष किसानों को रिहा किया जाए। शहीद एवं घायल किसानों के परिवार को मुआवजा दिया जाए।
कहा कि किसानों ने पिछले वर्ष तीन दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद सरकार ने दिसंबर में कदम उठाया था। शेष मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। फसलों पर स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों के आधार पर एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए। आंदोलनों में किसानों पर दर्ज केस वापस लिया जाए, जनविरोधी बिजली बिल को वापस लिया जाए। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही, अभिषेक कुमार राय, इंद्रासन चौहान, सुनील राय, धनंजय सिंह, सदानंद यादव, हरेंद्र सिंह, अरविंद गिरि, व्रजेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।