फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand for arrest of those accused of murdering a farmer

Deoria News: किसान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 14 Sep 2024 04:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of those accused of murdering a farmer
-एसपी से मिला मृतक का बेटा, एकौना पुलिस पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
एकौना। नगवा गांव में किसान की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक का बेटा पुलिस अधीक्षक से मिलकर पिता की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होने पर अनशन करने की चेतावनी दी।
नगवा गांव के रहने वाले रामानंद यादव (65) पांच सितंबर को दिन में करीब 11 बजे भैंस चराने के लिए राप्ती नदी के किनारे मराछी स्थान के समीप गए थे। उनके गले से लेकर पेट तक नुकीले धारदार से चोट के निशान बने थे। चाकू से किसान की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर गांव के रामहरख यादव, रामलखन यादव, राजू यादव, मंटू यादव और गौतम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के आठ दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपी के घर घटना के एक दिन पहले दावत थी, जिसमें कुछ खाकी वाले भी शामिल थे। आरोपी के घर लगे सीसीटीवी में सभी वारदात कैद है, जिसे पुलिस छिपा रही है। एक आरोपी को पुलिस चार दिन से हिरासत में लेकर घटना का खुलासा नहीं कर रही है। आरोपी विदेश भी भाग सकते हैं। पुलिस की लापरवाही से पीड़ित परिवार में नाराजगी बनी है। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कार्यालय पर अनशन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed