{"_id":"6952c3ef1443bb5e39023037","slug":"decrease-in-the-price-of-vegetables-deoria-news-c-208-1-deo1009-171255-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सब्जियों के भाव में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सब्जियों के भाव में आई कमी
Mon, 29 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बाजार में सब्जियों के भाव में बीते दो तीन दिनों में कमी आई है। मटर, साग और अन्य सब्जियों के भाव तेजी से गिरे हैं। इससे लोगों के झोले में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ी है। लोग आलू की जगह हरी सब्जियों पर ही फोकस किए हैं।
स्थानीय सब्जियों की बाजार में आवक बढ़ गई है। मटर, गोभी, पालक और अन्य साग की आपूर्ति स्थानीय किसानों ने भारी मात्रा में बढ़ा दिया है। इसके चलते हरी सब्जियों के भाव में कमी आने लगी है।
इधर लगन का सीजन समाप्त होने के बाद बाजार में सब्जियों की मांग में कमी आने से भी बाजार में भाव पर असर पड़ा है।
पिछले सप्ताह 50 रुपये किलो बिकने वाला मटर दो दिन से 100 रुपये में तीन से साढ़े तीन किलो तक मिल रहा है।
वहीं फूल गोभी 50 रुपये प्रतिकिलो से घटकर 35-40 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। पत्ता गोभी 40 रुपये प्रतिकिलो से घटकर 30 रुपये हो गई है। इसी तरह पालक का साग 30 रुपये था, अब 20 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं टमाटर के भाव में पिछले सप्ताह से अब तक टस से मस नहीं हुआ है। अभी 50-60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। मूली का भाव का 20 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रहा है।