फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Decision to boycott the examination in the meeting of Guacta

Deoria News: गुआक्टा की बैठक में परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय

Wed, 27 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Decision to boycott the examination in the meeting of Guacta
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में मंगलवार को गुआक्टा महाविद्यालय इकाई की बैठक किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने संगठन के द्वारा लिए गए फैसले पर अमल करने को कहा। इसके तहत सभी ने विश्वविद्यालयी परीक्षा का बहिष्कार करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सूरज कुमार गुप्त ने कहा कि विश्वविद्यालय अब तानाशाही की राह पर चल रहा है। शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में न रखते हुए मनमाना निर्णय लिया जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि पूर्व के मूल्यांकन और मौखिक परीक्षाओं के पारिश्रमिक का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। सभी ने 28 से होने वाली परीक्षा में ड्यूटी के बहिष्कार करने का फैसला लिया। मौके पर आभा मिश्रा, विनीत कुमार पांडेय, बृजेश यादव, संजीव कुमार, अजय बहादुर, प्रभु कुमार, गायत्री मिश्र, मंजू यादव, संजय सिंह, अरविंद पांडेय, वेदप्रकाश सिंह, सज्जन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed