{"_id":"6910e8a75f5927c4b1071b8c","slug":"decision-taken-to-revive-the-shrine-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167493-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धर्मस्थल के पुनरुद्धार का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धर्मस्थल के पुनरुद्धार का लिया निर्णय
Mon, 10 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के तीन तरफ बहने वाली छोटी गंडक नदी के नवलपुर घाट के पास सैकड़ों वर्ष पुराने धर्मस्थल का पुनरुद्धार करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इस धर्मस्थल में उदासीन संप्रदाय का गुरुद्वारा और शिवालय खंडहर की स्थिति में मौजूद है।
करीब 400 वर्ष पहले गुरु नानक देव के सबसे बड़े पुत्र श्रीचंद जी महाराज की तरफ से स्थापित इस धर्मस्थल की स्थिति दयनीय थी। मझौली राज नगर के कुछ समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने इसके पुनरुद्धार का मन बनाया और इसके निमित्त रविवार को मंदिर परिसर में ही बैठक हुई, जिसमें सर्व सर्वसम्मत से तय किया गया कि इसका जनहित में पुनरुद्धार आवश्यक है।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी कृष्णकांत दुबे उर्फ गोलू मास्टर ने कहा कि इस धर्मस्थल का रखरखाव और पुनरुद्धार करने की आवश्यकता है। यह मंदिर 400 वर्ष पुराना है। बैठक में अमित सिंह, सभासद विकास कुमार गुप्ता उर्फ महंथ, शुभम गुप्ता, राजू कुशवाहा, जुगनू गुप्ता माैजूद रहे। संवाद