फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   child dies due to drowning in pit at deoria

देवरिया: भट्ठे पर गड्ढे में डूबने से डेढ़ साल के बालक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 25 Nov 2021 02:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Nov 2021 02:28 PM IST
सार

व्हाट्सएसप ग्रुप पर कच्ची शराब से मौत की सूचना पर पहुंची थी लार पुलिस, मौके पर खोजबीन की तो मासूम बच्चे का शव मिला।

विज्ञापन
child dies due to drowning in pit at deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां व्हाट्सएसप ग्रुप में प्रसारित हुई भट्ठे पर कच्ची शराब से मौत की झूठी सूचना पर लार पुलिस दो घंटे तक हलकान रही। हालांकि जिस स्थान को घटना स्थल बताया गया था वहां पुलिस को भट्ठे पर काम करने वाले एक दंपती के डेढ़ साल के बेटे का शव अवश्य मिला। परिजनों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा करा शव को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस राहत महसूस की। हालांकि बच्चे की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही हैं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर में एक व्हाट्सएसप ग्रुप में किसी ने सूचना प्रसारित कर दी कि नगर के उत्तर दिशा स्थित एक ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब पीने से एक शख्स की मौत हो गई है। भट्ठा मालिक के कुछ करीबी शव को ठिकाने लगाने को लेकर शव लेकर भटक रहे हैं। इसके बाद लार पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन


आनन फानन पुलिस बताए गए ईंट भट्ठे पर पहुंची। पुलिस शव की तलाश में मजदूरों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने भट्ठे के पास वाले रास्ते से गुजर रहे दो वाहनों की तलाशी ली। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर शिव साय निवासी बेचकी चिरोपाट बिरानुपुर,जिला गुमला,झारखण्ड का बेटा रोनित (डेढ़ वर्ष) बुधवार को अपने झोपड़ी के समीप खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलते हुए नबदान के गड्ढे में डूब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूरों के सहयोग से उसका शव बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव को पंचनामा करा सौंप दिया। एकलौते बेटे की मौत के बाद मां मुन्नी उरांव बदहवास हो गई। मृत बालक की चार बहनें हैं। इस बाबत नगर चौकी इंचार्ज सुनील त्रिपाठी ने बताया कि शव को पंचनामा करा सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed