फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death

तालाब में स्नान करने गए शख्स की मौत

Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार/सुतावर। तालाब में स्नान कर रहा एक शख्स लापता हो गया। पुलिस ने मछुआरों की मदद से दो घंटे बाद उसे खोज निकाला। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार थाना क्षेत्र के चौरडीहा गांव निवासी चंद्रमोहन प्रसाद गुड्डू (50) गांव पर ही रह कर ट्रैक्टर चला कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार को वह गांव के पश्चिम स्थित शिव मंदिर के पोखरे में स्नान करने की बात कह घर से निकले। स्नान के दौरान वह डूबने लगे। यह देख समीप के दुकानदारों ने शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचते तब तक वह लापता गए। गांव के कुछ युवकों ने तालाब तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे एसओ राममोहन सिंह ने मछुआरों को बुलाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद लापता शख्स तालाब से खोज निकाला। बेटे के मौत की खबर मिलते ही मां सरस्वती देवी बदहवास हो गई। मृत शख्स की एक बेटी अमीषा कुमारी व बेटा अमेश कुमार हैं। पत्नी विंदा की मौत लगभग बारह वर्ष पूर्व हो चुकी है। पिता की मौत की खबर मिलते ही अमेश कानपुर से गांव के लिए रवाना हो गया। इस बाबत एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पापा हमार बतिया ना मनुवन...
लार। चंद्रमोहन की पत्नी की मौत बारह वर्ष पूर्व हो गई थी। बेटी अमीषा और दादी दोनों छोटे भाई अमेश की देख रेख करती थीं। पिता भी दोनों को काफी दुलारते थे। घटना के बाद अमीषा बदहवास हो गई। होश आने पर रोते हुए कह रही थी कि पापा जब नहाए जात रहुवन त हम मना कईनी, बाकी उ बात ना मनुवन। अगर बात मनले रहितें त आज ई दिन ना देखे के पड़ित, यह सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed