फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death

शराब पीने से एक और शख्स की मौत

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
death
शराब पीने से एक और शख्स की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी। समीपवर्ती बिहार प्रांत के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौड़ी में शराब पीने से चार लोगों की मौत के बाद मंगलवार को दिगम्बर राम की भी मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या पांच हो गई है। पांच लोगों की मौत के बाद बेलौड़ी व बेलउर गावों में मातम पसरा है। इस मामले में गुठनी के एसओ व चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मरने वाले सभी मजदूर वर्ग के लोग हैं। अनवर अंसारी के परिवार में उसकी पत्नी नजमा खातून उसके बेटे आजाद हुसैन और उसकी पुत्री शकीना खातून हैं। वह जतौर के आरा मशीन में मजदूरी करता था। उसी की कमाई से परिवार की परवरिश होती थी। दुखहरण राम के परिवार में उसकी पत्नी विद्यावती हैं। बेटे राकेश राम और मुकेश राम के अलावा पुत्री कमलावती देवी हैं। मनोज राम के परिवार में पत्नी गुड़िया देवी, बेटी रोशनी और उजाला, इकलौता पुत्र बीरू राम है। शिवजी यादव के परिवार में उनकी पत्नी व बेटे हैं। मृतकों के घर सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय ने शराब पार्टी की भी जांच शुरू करा दिया है। गुठनी के थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और चौकीदार भृगुनाथ राय को एसपी अभिनव कुमार ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव में जीत के जश्न में मीट बना था। किसी को अंग्रेजी, कुछ को देसी और कुछ को कच्ची शराब की झिल्ली वितरित की गई थी। बताया जा रहा है कि कच्ची शराब की झिल्ली पीने वालों की ही तबियत बिगड़ी। पहले दिन चार और दूसरे दिन एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed