{"_id":"5d9a32038ebc3e93d76c539c","slug":"death-salempur-news-gkp324547096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझौलीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात का मामला
संवाद न्यूज ब्यूरो
सलेमपुर। बीमारी से तंग एक वृद्ध ने फंदे से लटकर जान दे दी। घटना मझौलीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज नगर के वार्ड नंबर सात निवासी शारदा प्रसाद वर्मा (69) काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थे। मुंबई में उपचार के बाद भी राहत न मिलने के बाद वह घर में गुमसुम रहते थे। शनिवार रात परिवार के लोग अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह काफी देर बाद भी शारदा प्रसाद के कमरे का फाटक न खुलने पर घरवाले जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिला तो पड़ोसी ने खिड़की के रास्ते झांक कर देखा। अंदर पंखे से लगे फंदे पर शारदा प्रसाद वर्मा का शव लटक रहा था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। पंचनामा के बाद शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया। वृद्ध के पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। चार बेटों में एक विदेश, एक मुंबई और दो बेटे मझौलीराज में रहते हैं। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है।