फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of a person who fell from the third floor in a liquor factory

Deoria News: शराब की फैक्ट्री में तीसरी मंजिल से गिरे व्यक्ति की मौत

Wed, 07 Dec 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Death of a person who fell from the third floor in a liquor factory
शराब की फैक्ट्री में तीसरी मंजिल से गिरे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

मदनपुर। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के रहने वाले ग्रेंडर ऑपरेटर कर्ताराम सिंह की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका चार माह से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वह उसरा के औद्योगिक आस्थान स्थित शराब की फैक्ट्री में काम कर रहे थे। काम के दौरान वह फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से गिर गए थे।
कर्ताराम के सिर में गंभीर चोट आने से ब्लड क्लाटिंग हो गई थी। वह चार माह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों पर भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार के लोगों ने फैक्ट्री के ठेकेदार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही के कारण घटना होना बताया। उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की मांग की है। सुरौली थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूनम सिंह का आरोप है कि शराब फैक्ट्री में काम के दौरान सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। तीन मंजिले पर काम कर रहे उनके पति को सुरक्षा के इंतजाम के बिना मौत के मुंह में डाल दिया गया। आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से दुर्घटना हुई है। बताया कि वह एक मात्र परिवार के कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से तीन बच्चों की शिक्षा और पालन पोषण के लिए संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि घटना दो अगस्त की है। इस बीच कर्ताराम का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन फैक्ट्री के ठेकेदार और मालिक ने कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने फैक्ट्री के मालिक और ठेकेदार पर एफआईआए दर्ज करने तथा क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। सुरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed