फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of 80 year old woman under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में 80 वर्षीय महिला की मौत

Wed, 24 Jul 2024 03:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Death of 80 year old woman under suspicious circumstances
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दन उर में मंगलवार को दिन में संदिग्ध परिस्थिति में एक 80 वर्षीय विधवा महिला की मौत हो गई ।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्राम दन उर के स्वर्गीय कालिका सिंह की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी 80 वर्षीय पत्नी जानकी देवी घर पर रहती थी। मंगलवार को दिन में संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हो गई। जबकि परिजनों ने बताया है कि वह छत पर से गिरकर घायल हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों का कहना है की छत से गिरकर उनकी मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed