फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Monkey pushed from the roof, died due to lack of treatment

छत से बंदर ने दिया धक्का, इलाज के अभाव में मौत

Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Monkey pushed from the roof, died due to lack of treatment
छत से बंदर ने दिया धक्का, इलाज के अभाव में मौत
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से भेजा गया था पीजीआई, रकम के अभाव में घर वाले ले आए गांव
घटना के वक्त इब्राहिम अंसारी मोबाइल फोन से कर रहे थे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट(देवरिया)। छत पर खड़े होकर शनिवार शाम को मोबाइल फोन से बात कर रहे एक व्यक्ति को बंदर ने धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और फिर पीजीआई, लखनऊ ले जाने को कहा गया। रकम के अभाव में घरवाले घायल को गांव ले आए। उपचार के लिए अभी चंदा जुटाया जा रहा था, इससे पहले ही रविवार दोपहर इब्राहिम की मौत हो गई।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिधावे निवासी इब्राहिम अंसारी (50) मुंबई में काम करते थे। तीन दिन पहले वे घर आए थे। शनिवार शाम को छत पर खड़े होकर मोबाइल से किसी से बात कर रहे थे। तभी एक बंदर उन्हें छत से नीचे धक्का दे दिया। इससे इब्राहिम छत से नीचे सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट आई। परिजन ने उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। यहां से डाक्टरों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। रकम के अभाव में परिजन घर ले आए। जहां रविवार दोपहर में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार माली हालत ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने इलाज के लिए चंदा जुटा रहे थे। इसी बीच इब्राहिम की मौत हो गई। उनके एक एक लड़का था जो पहले ही मर चुका है। पत्नी भी जीवित नहीं हैं, घर में सिर्फ एक बहू है। वहीं गांव के लोगों ने चंदा लगाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, काश पहले एकत्र कर लेते चंदा
बघौटघाट। बंदर के धक्का देने के मामले में घायल इब्राहीम की मौत को लेकर ग्रामीण दुखी हैं। हरिशचंद्र भारती, मनोज भारती, साहबजान, किताब अंसारी आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग इलाज के लिए चंदा इकठ्ठा कर रहे थे कि इब्राहिम की मौत की खबर मिली। काश! हम लोग पहले चंदा एकत्र कर लेते तो शायद इब्राहिम बच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed