{"_id":"60e894788ebc3ebb4e4ec5b8","slug":"death-in-train-meyhem-in-family-deoria-news-gkp40126750","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में हुई रेलकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में हुई रेलकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में हुई रेलकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी रेलवे कर्मचारी सुभाष यादव की घर आते समय शुक्रवार को ट्रेन में सिवान जंक्शन के आसपास मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर भटनी जीआरपी पुलिस ने शव को ट्रेन से उतारकर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने मौत घोषित कर शव को पुलिस के हवाले कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विशनपुरा निवासी सुभाष यादव पूर्व मध्य रेल अंतर्गत सोनपुर मंडल में शाहपुर पटोरी स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह छुट्टी लेकर जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहे थे। सिवान के आसपास दिल का दौरा पड़ने से ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। गार्ड की सूचना पर जीआरपी भटनी ने शव को उतार कर सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर शव को सदर कोतवाली को सौंप दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना अध्यक्ष भटनी मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि सुभाष को जिला अस्पताल भेजकर मृत घोषित होने के बाद सदर कोतवाली को सौंप दिया गया है।
एकमात्र कमाऊ सदस्य थे सुभाष
सुभाष अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। बड़ा पुत्र बादल बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। छोटी बेटी रानी हाईस्कूल की छात्रा है। पत्नी इंदू देवी घर पर रहती हैं। मौत की खबर आते ही वह रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। सुभाष के पिता पहले ही स्वर्ग सिधार चुके हैं। सूचना पर भटनी रेलवे स्टेशन पर गांव के पूर्व प्रधान प्रमोद यादव, भूपेंद्र चौरसिया, रंजन यादव, विष्णु पटेल, संजय पटेल आदि पहले से ही बादल के साथ मौजूद रहे।