फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in suspicious condition, husband booked

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition, husband booked
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गौरी बाजार/देवरिया। करजहीं गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह दाह संस्कार करने को जा रहे परिजन पुलिस को देखते ही शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की ननद बबीता देवी पत्नी अमरनाथ निषाद निवासी ग्राम अवधपुर की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारने पीटने तथा प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

करजहीं निवासी लालमति (30) वर्ष देवी पत्नी राजू निषाद की बुधवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों एवं पुलिस के अनुसार, भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर से रिसाव से लगी आग से उसकी मौत हो हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह परिजन पुलिस एवं मायके वालों को सूचना दिए बिना शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस को देखते ही परिजन शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में मृतका की ननद बबीता देवी पत्नी अमरनाथ निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मृतका का पति राजू निषाद आए दिन लालमति देवी को प्रताड़ित करता था। इससे नाराज विवाहिता ने खुदकुशी कर ली है। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी से संबंधित लग रहा है ।मृतका के ननद की तहरीर पर आरोपी पति पर मारने पीटने तथा प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed