{"_id":"61f2e2b78a03954e513e6b4a","slug":"death-in-suspicious-condition-deoria-news-gkp4250284152","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरौना में बुधवार की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेहरौना के अमरजीत शर्मा की शादी वर्ष 2017 में बघौचघाट थाना के ग्राम कंछीपट्टी में पिंकी शर्मा 25 वर्ष के साथ हुई थी। पिंकी शर्मा की यह दूसरी शादी थी। वह इस समय अपने मायके में रहती थी। 26 जनवरी की सुबह मायके में उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पिता ने उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया और ठीक होने पर उसके पति अमरजीत को सूचना दी। अमरजीत उसको सोखा के यहां ले जाकर झाड़-फूंक कराई। बाद में उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह शव को घर लेकर चला आया। थानाध्यक्ष भाटपार रानी संतोष कुमार ने बताया कि मायके वालों ने पुलिस को मौत की सूचना देकर पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मायके वालों से तहरीर आने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।