{"_id":"6283ed34e41bb6185f115447","slug":"death-in-road-accident-deoria-news-gkp4372179130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर सवार तीन युवक खड़े ट्रक में घुसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर सवार तीन युवक खड़े ट्रक में घुसे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर सवार तीन युवक खड़े ट्रक में घुसे, एक की मौत
बैतालपुर। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर स्थित विद्युत उपकेंद्र के निकट मंगलवार को एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गए। बिना हेलमेट लगाए तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के धतुराखास स्थित उसरहवा टोला निवासी शिवा यादव (24), हरेन्द्र यादव (25) व विश्वम्भर यादव (33) एक साथ एक बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से गौरीबाजार जा रहे थे। बाइक सवार बैतालपुर बाजार से कुछ दूर आगे बिजली उपकेंद्र के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गए। तीनों गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंच और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने शिवा यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरेंद्र, विश्वंभर की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। शिवा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिवा दो भाइयों में छोटा था। मां सावित्री देवी व पिता महेश दोनों घर पर रहते हैं।