फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in road accident

भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत

Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
death in road accident
भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग पर शुक्रवार को सिरसिया कांटा के पास दोपहर में एक 23 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन शव लेकर घर चले गए।

बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत भोरे थाना के पाखोपाली निवासी रामनिवास शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा गांव के युवक राहुल के साथ सलेमपुर गया था। बाइक अभिषेक शर्मा चला रहा था। सलेमपुर से लौटते समय सिरसिया कांटा के पास बाइक समेत गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने 112 नंबर की पुलिस के सहयोग से उसे भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने अभिषेक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय वह हेलमेट नहीं पहना था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। उधर, दुुर्घटना के वक्त बाइक पर पीछे बैठा राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिकित्सकों के अनुसार, उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed