{"_id":"6206a66060a96501cb7332bd","slug":"death-in-road-accident-deoria-news-gkp4266446146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के भिंगारी-भाटपाररानी मार्ग पर शुक्रवार को सिरसिया कांटा के पास दोपहर में एक 23 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत भोरे थाना के पाखोपाली निवासी रामनिवास शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा गांव के युवक राहुल के साथ सलेमपुर गया था। बाइक अभिषेक शर्मा चला रहा था। सलेमपुर से लौटते समय सिरसिया कांटा के पास बाइक समेत गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने 112 नंबर की पुलिस के सहयोग से उसे भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने अभिषेक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय वह हेलमेट नहीं पहना था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। उधर, दुुर्घटना के वक्त बाइक पर पीछे बैठा राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिकित्सकों के अनुसार, उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजन शव लेकर घर चले गए।