फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident on Lar-Bhaiparrani road

बेकाबू बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
death in accident on Lar-Bhaiparrani road
बेकाबू बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

लार। लार-भाटपाररानी मार्ग पर मंगलवार को बेकाबू बाइक की चपेट में आने से चालीस वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
लार थाना क्षेत्र के आदर्शनगर पिंडी निवासी उषा देवी (40) पत्नी साहब यादव चार माह से अपने मायके मटियरा जगदीश में रहती थीं। पति मुंबई में काम करते हैं। मंगलवार को बहन कृष्णा यादव के साथ जरूरी काम से पैदल ही लार जा रही थीं। लार-भाटपाररानी मार्ग पर रामनगर गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया। घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका के चार बेटे व एक बेटी है। मां की मौत की खबर से सभी सदमे में हैं। पति साहब यादव मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पांच मिनट पहले पत्नी से हुई बात, फिर आई मौत की खबर
लार। मौत से पांच मिनट पहले उषा देवी की बात मुंबई में रह रहे पति साहब यादव से हुई थी। फोन पर उन्होंने हालचाल लेने के बाद जल्दी से काम निपटाकर घर जाने की बात कही और फोन रख दिया। उन्हें क्या पता कि पत्नी से उनकी अंतिम बार बात हो रही है। कुछ पल बाद क्रूर काल ने अपने आगोश में ले लिया। मौत की सूचना परिजनों ने दी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद दोबारा सूचना दी गई तो वह कमरे पर ही बदहवास होकर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। वह फ्लाइट से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed