फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident due to truck-car colided

ट्रक से भिड़ी अनियंत्रित कार, युवक की मौत

Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
death in accident due to truck-car colided
ट्रक से भिड़ी अनियंत्रित कार, युवक की मौत
विज्ञापन

सोनूघाट। सदर कोतवाली के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोनूघाट के पास शुक्रवार की रात में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। कार में सवार बिहार निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार के सिवान जिले के मखदुमपुर सराय निवासी राजा सोनी (25) दोस्तों के साथ शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर गए थे। रात में करीब 11.30 बजे कार से गोरखपुर से सिवान लौट रहे थे। सोनूघाट के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच जेल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। राजा सोनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed