{"_id":"62ae324c8b85db09181daf89","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp440802531","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत
गौरी बाजार। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर कटाई चौराहे के समीप शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अधेड़ व्यक्ति की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार अन्य दो लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।
गोरखपुर के गगहा निवासी रणजीत (18) एवं शम्मी (18) शुक्रवार को गौरी बाजार क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से शनिवार को दोपहर में बाइक से घर लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे रुद्रपुर कोतवाली के रामनगर रामलक्षन निवासी समसुद्दीन (55) की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में समसुद्दीन की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।