{"_id":"61aa6534c92061447201b737","slug":"death-in-accident-by-train-salempur-news-gkp418587818","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाला पार करते समय ट्रेन से कटकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाला पार करते समय ट्रेन से कटकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाला पार करते समय ट्रेन से कटकर साइकिल सवार की मौत
लार रोड। भटनी वाराणसी रेलखंड पर लार रोड रेलवे स्टेशन के दक्षिणी ढाले पर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बंद रेलवे ढाले को पार करते समय हुआ। बुजुर्ग लार रोड से सामान खरीद कर घर जा रहा था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी लक्खू यादव (85) परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त थे। शुक्रवार को घर से मईल के पंजाब नेशनल बैंक में पैसा निकालने गए थे। वहां से लार रोड बाजार करने गए थे। सामान खरीदने के बाद वे घर जा रहे थे। वे लार रोड दक्षिणी ढाले के पास पहुंचे तो रेलवे ढाला बंद था। बद ढाले को पार करते समय वाराणसी की तरफ से गोरखपुर जा रही अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी भटनी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत जीआरपी एसओ मुस्ताक अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।