{"_id":"6287dc327df8b7616902ed25","slug":"death-in-accident-by-pickup-salempur-news-gkp4375613181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

भटनी। पिकअप की चपेट से बृहस्पतिवार देर रात बलुआ अफगान गांव के किशोर की मौत हो गई। वह तिलक समारोह से घर लौट रहा था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लिया है।
भटनी के बलुआ अफगान ग्राम के पंडित टोला निवासी भीखम गोंड़ राजगीर मिस्त्री है। बृहस्पतिवार शाम उनके गांव से भरहेचौरा गांव में तिलक गया था। उसमें उनका बेटा गोलू (15) गया था। भोजन के उपरांत लोग वाहन से बलुआ अफगान लौटने लगे। गोलू भी पिकअप में सवार होकर बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के चौराहे पर पहुंचा। वह पिकअप से उतर कर नीचे खड़ा ही हुआ था कि चालक ने पिकप को मोड़ने के लिए बैक कर दिया। गोलू पिकअप की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। आसपास के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पंडित पूरा टोले पर कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू पांच भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद मां, भाई और बहन बदहवास हैं। इस बाबत एसओ संतोष कुमार ने बताया कि पिकअप से दबकर किशोर की मौत हुई है। पिकअप को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।