फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident by car

कार की चपेट से बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 11 Feb 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
death in accident by car
कार की चपेट से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब चार बजे ऑटो से उतर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मोहन राजभर अपनी पत्नी देवंती देवी (60) के साथ शुक्रवार को सलेमपुर बाजार करने आए थे। खरीदारी के बाद दंपती ऑटो से घर जा रहे थे। मनिहारी गांव के समीप देवंती देवी आटो से उतर रही थीं कि कार की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने दौड़ाकर कार चालक को पकड़ लिया। बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृत महिला के तीन पुत्र हरिवंश, हरिश्चंद्र, जितेंद्र व तीन पुत्रियां रीता, रीना व मीना हैं। सबकी शादी हो चुकी है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की मनिहारी के पास सड़क हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन

बाइक की चपेट से किशोर की मौत
पुलिस ने बाइक को किया जब्त, नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की हो रही तलाश
पथरदेवा। बारात से मजदूरी कर घर वापस आते समय किशोर बाइक की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा थानांतर्गत ग्राम पंचायत भेलीपट्टी निवासी सूरज प्रसाद (16) टेंट व्यवसायी के यहां श्रमिक था। बृहस्पतिवार की शाम किसी बारात में काम करने गया था। देर रात घर वापस आते समय पथरदेवा कस्बे में पश्चिमी पेट्रोल पंप के पास बाइक की चपेट में आ गया। किशोर के घायल होने की सूचना पर ग्रामीणों के साथ उसके परिजन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। उधर एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक को थाने ले लाया गया है। नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
दो दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की मौत
गौरी बाजार। हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर चोरखरी ढाले के समीप दो दिनों पूर्व सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।

क्षेत्र के ग्राम चोरखरी निवासी कौली देवी पत्नी त्रिलोकीनाथ बीते बुधवार को दोपहर में अपने घर से बखरा चौराहे पर बैंक से पैसा निकालने जा रही थीं। इसी बीच चोरखरी ढाले के समीप हाटा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को दोपहर में उनकी मौत हो गई। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed