{"_id":"63012f0712976b0795529b82","slug":"death-in-accident-by-bike-deoria-news-gkp4476625104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
रुद्रपुर। उपनगर के पूर्वी बाईपास पर बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना शुक्रवार की रात नौ बजे की है।
रामचक गांव के बादशाह की बेटी रेखा (25) रक्षाबंधन में अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पूर्वी बाई पास स्थित अपने घर से निकल कर सड़क पर टहल रही थी। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पीछे से चपेट में ले लिया। परिवार के लोग घायलावस्था में उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।