{"_id":"61a3c30a926b1554c60f6641","slug":"death-due-to-current-deoria-news-gkp4179793174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
रुद्रपुर। माहीगंज गांव में 33 हजार वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आने से युवक की मौत हो गई। युवक पेड़ की टहनी काट रहा था कि पेड़ से सट कर गुजरे तार की चपेट में आ गया। करीब एक घंटे तक युवक का शव पेड़ की टहनी से लटका रहा। बिजली काटे जाने के बाद ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
माहीगंज के जोड़पुरवा टोला के रामशृंगार (40) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की दोपहर वह खेत के किनारे लगे सागौन के पेड़ की टहनियों को काट रहे थे। पेड़ से सटकर माहीगंज स्थित पॉवर हाउस पर 33 हजार वोल्ट के बिजली सप्लाई का तार भी गुजरा है। युवक पेड़ की टहनी काटने के दौरान तार से सट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का शरीर पूरी तरह से झुलस कर पेड़ की टहनी पर ही लटक गया। गांव वाले दौड़ कर पॉवर हाउस पहुंच कर बिजली आपूर्ति का बंद कराए। उसके बाद उसे पेड़ की टहनी से उतारा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने युवक को मृत बताया। हादसे की खबर से गांव के लोग सहम गए। अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पत्नी सुनीता पति के शव से लिपट कर रोते हुए बेहोश हो गईं। पिता की मौत पर दो मासूम बच्चे किशन और छोटे बेजार होकर रोने लगे। जवान बेटे की मौत पर बुजुर्ग पिता रामदरश फफक रहे थे। परिजनों को रोता देख लोगों की आंखें नम हो गईं। रामशृंगार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।