{"_id":"616338598ebc3e6251105396","slug":"death-due-to-current-deoria-news-gkp41247689","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडपंप में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
मगहरा। स्थानीय गांव निवासी आरिफ अंसारी (31) पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरिफ घर में लगे हैंडपंप पर हाथ-मुंह धोने गया था। हैंडपंप में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे वह उसकी जद में आ गया।
रविवार की सुबह मगहरा गांव निवासी आरिफ अंसारी हैंडपंप पर हाथ-मुंह धुलने गया हुआ था। परिजनों का कहना है कि हैंडपंप में विद्युत प्रवाहित होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। लोग जब तक कुछ करते वह बुरी तरह से झुलस गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। आरिफ के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सिब्बू दहाड़ें मारने लगी। लोगों का कहना है कि आरिफ की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा और परिवार का कमाऊ पूत था। इस संबंध में थानाध्यक्ष खुखुंदू नवीन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।