फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies in an accident in Hyderabad

देवरिया: युवक की हैदराबाद में एक हादसे में मौत, घरवाले रो-रोकर बेहाल

Wed, 10 Nov 2021 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Nov 2021 12:30 PM IST
सार

 मृत युवक के बड़े भाई महबूब आलम की दो साल पूर्व मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घर की माली हालत खराब होने के चलते पिता मूंगफली बेंच कर घर-परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

विज्ञापन
Youth dies in an accident in Hyderabad
देवरिया समाचार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी जुनैद आलम (22) पुत्र अब्दुल हक की हैदराबाद में हादसे में मौत हो गई। करीब चार माह पूर्व वह हाइड्रा मशीन चलाने का काम सीखने के सिलसिले में वहां गया था। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिवार की माली हालत सुधारने के लिए जुनैद एक साल पूर्व रोजगार के सिलसिले में नासिक गया था। वहां एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने लगा। इस बीच उसकी मुलाकात एक ठेकेदार से हो गई। जिसके सहयोग से वह चार माह पूर्व हाइड्रा मशीन चलाने का काम सीखने हैदराबाद चला गया।
विज्ञापन


रविवार को वह हाइड्रा मशीन की साफ-सफाई कर रहा था। अचानक मशीन पीछे की तरफ ढलान की ओर जाने लगी। वह मशीन को पीछे से रोकने लगा। इस दौरान पीछे खड़े ट्रक और हाइड्रा मशीन के बीच में दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवार और गांव वालों में कोहराम मच गया।  मृत युवक के बड़े भाई महबूब आलम की दो साल पूर्व मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घर की माली हालत खराब होने के चलते पिता मूंगफली बेंच कर घर-परिवार का भरण-पोषण करते हैं।


कमाऊ पूत की मौत से परिवार के लोग सदमे में है। सोमवार देर रात में शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता अब्दुल हक, माता आशियां खातून, भाई जुबैर आलम एवं शहीदे आजम दहाड़े मारकर रोने लगे। जिसे देखकर समूचे गांव में मातम फैल गया। रात में ही गांव के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed