{"_id":"618817ccac5d3203c66f757e","slug":"death-deoria-news-gkp4154687144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर जा रहे शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के घर जा रहे शख्स की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में मिला शव, मृत शख्स महाराजगंज का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। महाराजगंज जनपद निवासी पिता का बेटी के घर के पास स्थित नाले में रविवार को शव मिला। पुत्री के परिजनों ने मृत शख्स की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
महराजगंज जनपद के ग्राम पकड़ी चौबे थाना कोठीभार निवासी समउल्लाह (47) की पुत्री का निकाह उपनगर के वार्ड पांच निवासी मजीद से हुआ है। रात समउल्लाह गोरखपुर से ट्रेन से गौरी बाजार पहुंचे। स्टेशन से वह कुछ ही दूर स्थित पुत्री के घर के लिए निकले थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे। सुबह कुछ लोगों ने जलकल रोड स्थित वार्ड पांच मोहल्ले के नाली में किसी व्यक्ति का शव होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आस-पास के लोग भी जुट गए। मृत शख्स की पुत्री रेहाना ने शव की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।