{"_id":"6b01f0eaf0dd1975560ad988","slug":"female-students-showcased-their-talent-deoria-news-c-208-1-deo1009-197160-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विज्ञान और गणित मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विज्ञान और गणित मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 22 Nov 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पीएमश्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में शनिवार को विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और गणितीय कौशल का प्रदर्शन किया।
मेले में छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
मुख्य अतिथि पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के गणित प्रवक्ता असीम चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं की ओर से तैयार किए गए मॉडलों में रुचि दिखाई। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान और गणित जैसे विषयों को प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से समझना अधिक प्रभावी होता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित होती है।
प्रधानाचार्य शांति राय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर गणित क्लब की प्रभारी कामिनी पांडेय, अनु रानी राय, विज्ञान क्लब की प्रभारी ममता यादव, चांदनी, सरिता, ममता सिंह आदि मौजूद रहीं।