फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death

बिहार के गुठनी में शराब पीने से चार की मौत

Mon, 25 Oct 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
death
गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, एसपी और एडीएम भी गांव पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी/लार(देवरिया)। शराब बंदी के बाद बिहार में शराब पहुंच रही है। तस्करों द्वारा उपलब्ध कराई गई शराब के सेवन से जनपद के सटे बिहार के गुठनी में सोमवार सुबह चार लोगों की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया।
सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौरी गांव निवासी मनोज कुमार राम (30) पुत्र मोहन राम, दुखहरण राम (60) पुत्र राजाराम और अनवर अंसारी (40) पुत्र गफ्फूर मियां और बेलौर गांव निवासी शिवजी यादव (35 ) ने रविवार की रात में शराब पी। घर आने पर हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत देख परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, एसडीओ बाबुराम बैठा, सीओ शंभू नाथ राम, मैरवा प्रभाग के इंस्पेक्टर मनीष कुमार, मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ किया। पुलिस ने मनोज राम व अनवर का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दु:खहरन राम और शिवजी यादव के परिजनों ने शव को आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। बंदी के बावजूद शराब कैसे पहुंच गई। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात की गई है।
विज्ञापन

वहीं एसपी अभिनव कुमार और एडीएम ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की। इस दौरान मनोज राम और अनवर अंसारी के परिजनों ने शराब पीने की बात स्वीकार की। अनवर के परिजनों बताया जब अनवर शराब के नशे में घर पहुंचे तो वह पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत करने लगे। वहीं मनोज राम की पत्नी ने कहा कि जब वह शराब पीकर घर आए तो उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed