{"_id":"613269418ebc3ebeb825bb5b","slug":"death-deoria-news-gkp407853316","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को परिजनों ने ही मारा,पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को परिजनों ने ही मारा,पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहनपुर के मधईपुर गांव में ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी संगीता शर्मा (37) की अचानक मौत हो गई। पति ने परिवार के कुछ लोगों पर मई में बिजली के तार को लेकर हुए विवाद को कारण बताते हुए परिजनों पर ही मारपीट करने और इलाज के बाद मौत होने का आरोप लगाया है। उन्होेंने इसकी तहरीर भी पुलिस को दी है।
वहीं मृतका की सास का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही उसे टीका लगा था, इसी से उसकी मौत हुई है। बहू मंगलवार से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय पर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों के बहकावे में आकर बेटा हम लोगों पर आरोप लगा रहा है। मां की मौत पर आलोक शर्मा (15) और आदर्श शर्मा (13) का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला काफी दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।