फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death,current

लटका था बिजली का तार, करंट की चपेट में आकर युवा सर्राफ की मौत

Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
death,current
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव में बिजली के लटके तार से करंट की चपेट में आने से युवा सर्राफ की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के तार को ठीक कराने के लिए कई बार सूचना भी दी गई थी। इसके बाद भी निगम के अफसर सजग नहीं हुए। लोगों में भय है कि अगर तार ठीक नहीं हुआ तो इस तरह की हादसा फिर से हो सकता है।
बढ़िया बुजुर्ग गांव निवासी रवि वर्मा (20) पुत्र मोहनलाल वर्मा ने खोराम चौराहे पर आभूषण की दुकान है। रविवार की देर शाम रवि वर्मा घर से कुछ दूरी पर शौच करने के लिए गए थे। इसी दौरान बिजली के लटकते तार की जद में आ गए। करंट लगने से वे झुलस गए। परिजन गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने सर्राफ को मृत घोषित कर दिया। यह खबर जब घर पहुंची तो मां विमला देवी भाई संदीप और बहन सोनम का रो-रो कर के बुरा हाल हो गया। वहीं घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित है। उनका आरोप है कि लटकते तार के प्रति निगम के अफसर संजीदा नहीं है। इसी शिकायत भी ग्रामीणों ने सोमवार को निगम के कार्यालय पर की है। जिस पर अफसरों ने आश्वासन दिया है जल्द ही समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बहन की शादी के पहले उठी भाई की अर्थी
रवि वर्मा की बहन सोनम की शादी फरवरी में होनी है। पूरे परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी और हंसी खुशी का माहौल था। इसी बीच बड़ा भाई रवि असमय काल के गाल में समा गया। रवि की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के लटकते तार से युवक के मरने की सूचना नहीं है। अगर गांव में तार ढीले हैं तो ठीक करा दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण उनसे सीधे मिलकर समस्या के बारे में बता सकते हैं। तुरंत टीम गांव में टीम भेजकर ठीक करा दिया जाएगा।
- जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed