{"_id":"616091d18ebc3e05d35cd818","slug":"death-anniversary-of-jai-prakash-narayan-celebrated-deoria-news-gkp4122355158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई
देवरिया। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक जिला अध्यक्ष रमाकांत निषाद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नौजवानों के कंधे पर है ताकि समाजवादी समाज बनाने में सफलता मिल सके। आज असमानता चरम पर है। सरकारी संपत्ति को सरकार बेच रही है। किसानों की जमीन पर खतरा बढ़ा है। लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डालकर दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा की सरकार में हर वर्ग और जाति के लोग हताश और निराश हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रमाकांत निषाद ने रामनिवास यादव को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि मनोनयन से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी दिव्यांश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मुख्य रुप से जिला महासचिव मुराद वेग, राजेश यादव, तेज प्रकाश जायसवाल, अशोक यादव, देवेंद्र भारती, रमेश यादव, प्रेम यादव, अतुल रावत, गोविंद, आदित्य पटेल, सत्यम विश्वकर्मा, राज पटेल आदि मौजूद रहे।