फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dealers protest against police

पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dealers protest against police
भलुअनी के व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भलुअनी के व्यापारी पुलिस की वसूली से परेशान हैं। बुधवार को सपा नेता हृदयनारायण जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम सुजीत कुमार ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि फोरलेन निर्माण के कारण बहरज-सोनूघाट मार्ग पर अतिक्रमण हटाए गए हैं। व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि सड़क की पटरी से पांच फीट पीछे ही दुकान लगाएं। व्यापारी आदेश का पालन करते हुए दुकान लगा रहे हैं। पुलिस परेशान कर रही है। दुकानदारों से प्रति माह एक हजार रुपये की मांग की जा रही है। विरोध करने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापार मंडल भलुअनी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारी दुकान लगाकर किसी तरह जीविकोपार्जन करते हैं। उनकी कमाई में भी पुलिस डाका डालने का प्रयास कर रही है। रमाकांत मद्धेशिया ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो दुकानदार बेमियादी दुकान बंद करेंगे। मनोज गुप्ता ने भी पुलिस वसूली का विरोध करते हुए कहा कि छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुदामा प्रसाद जायसवाल, मुनीब अंसारी, शक्ति मद्धेशिया, कृष्णमोहन, श्यामबहादुर गुप्ता, रामप्रवेश यादव और संतोष कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed