{"_id":"5f1731998ebc3e639f71df88","slug":"dead-body-salempur-news-gkp359013643","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव पोखरी में मिला, पति को हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव पोखरी में मिला, पति को हत्या का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार थाना क्षेत्र के धनगड़ी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी। लार थाना क्षेत्र के धनगड़ी गांव निवासी नागेंद्र कुशवाहा की पत्नी सरोज देवी (45) का शव मंगलवार को पोखरी में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। बाद में पति द्वारा हत्या का शक जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह शौच के लिए गईं थी। न लौटने पर खोज शुरू हुई। सुबह करीब आठ बजे लोगों ने पोखरी में शव देखा। ग्रामीणों की मानें तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि के दबाव में कार्रवाई करने की बजाए सुलह के लिए दबाव बनाती रही। शव घरवालों को सौंपने के बाद पहुंचे पति ने पत्नी की हत्या का संदेह व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार वालों के अनुसार, गांव के एक शख्स के रुपये कुछ दिन पूर्व चोरी हुए थे। इसके लिए सोखा बुलाया था। सोखा ने मृत महिला पर पैसे चुराने का आरोप लगाया था। इसके बाद सरोज देवी चिंतित रहती थीं। सीओ वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पैसा चोरी के आरोप का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।