फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 31 Aug 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 31 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances
मृतक सूरज की फाइल फोटो
एकौना। तिघरा गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मां के शोर मचाने पर गांव वालों ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। युवक एक दिन पहले ही गुजरात से कमा कर घर लौटा था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ गोरखपुर में रहकर एक प्राइवेट स्कूल में अनुचर का कार्य करती है। बच्चे वहीं स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि पारिवारिक विवाद में युवक ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

तिघरा खैरवा गांव के रहने सूरज पासवान (35) गुजरात रहकर एक कंपनी में काम करते थे। उनकी पत्नी रंभा देवी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण गोरखपुर में एक प्राइवेट स्कूल में अनुचर का कार्य करती हैं और एक बेटा और दो बेटियों को वहीं पढ़ाती हैं। घर वालों के अनुसार सूरज गुजरात से मंगलवार को कमा कर लौटा था। घर पर मां दुर्गावती देवी अकेले रहती हैं। बुधवार की सुबह सो कर उठने के बाद वह नित्य क्रिया कर कमरे में चला गया, मां दुर्गावती नाश्ता बनाकर बुलाने लगीं। दरवाजा अंदर से बंद देख खिड़की के रास्ते देखी तो होश उड़ गए। सूरज साड़ी के फंदे से छत में पंखे से लटक रहा था, मां के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले जुट गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, तो मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। युवक की मौत पर पत्नी, बच्चे और मां का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ जिलाजीत ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस घटना के कारण को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed