{"_id":"654d332e351940d155072515","slug":"dead-body-of-woman-reached-near-kashipur-in-road-accident-children-started-screaming-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12644-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: काशीपुर के पास सड़क हादसे में मृत महिला का शव पहुंचा, चिल्लाने लगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: काशीपुर के पास सड़क हादसे में मृत महिला का शव पहुंचा, चिल्लाने लगे बच्चे
विज्ञापन
- नम आंखों ने घायल पति ने दी मुखाग्नि, मां का शव देख चीख उठे बच्चे
- सड़क हादसे की शिकार महिला का अंतिम संस्कार छोटी गंडक तट पर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। उत्तराखंड के काशीपुर के पास सड़क हादसे की शिकार महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह आमघाट गांव पहुंचा। एक सप्ताह से मां के आने की राह देख रहे बच्चे शव देख चिल्लाने लगे। बदहवाश दोनों मासूम घायल पिता से लिपटकर दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों ने दोनों बच्चों को किसी तरह संभाला। इसके बाद गांव स्थित छोटी गंडक नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घटना से पूरे गांव के लोग गमगीन नजर आए। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने पर सभी की आंखें नम हो गईं।
बरियारपुर के आमघाट गांव निवासी प्रेम पांडेय अपनी पत्नी सरोज पांडेय व रिश्तेदार गोरखपुर के एक दंपति के साथ केदारनाथ -बद्रीनाथ दर्शन को गए थे। वापस लौटने के दौरान उनकी कार काशीपुर के पास पिकअप से टकरा गई, जिसमें सरोज देवी और गोरखपुर निवासी राघवेंद्र चौबे की मौत हो गई। जबकि प्रेम पांडेय और श्यामा चौबे घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन व रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह सरोज का शव आमघाट पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं मां से खिलौने और गिफ्ट पाने की आस में राह देख रहे आर्यन व चिराग के मां का शव देख होश उड़ गए। दोनों घायल पिता के सीने से लिपट कर चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए सिर्फ मां को जिंदा कर दो। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आखों से आंसू छलक गए। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से दोनों बच्चों को संभाला और महिला का अंतिम संस्कार गांव स्थित नदी घाट पर किया।