{"_id":"6022d0678ebc3e4b5d4203fa","slug":"dead-body-of-shop-keeper-found-deoria-news-gkp3841228119","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत-विक्षत अवस्था में मिला दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत-विक्षत अवस्था में मिला दुकानदार का शव
विज्ञापन

प्रतापपुर। पड़ोसी राज्य बिहार स्थित मैरवा थाना क्षेत्र के मोती छापर गांव निवासी राजेश पटेल (35) का शव मंगलवार को मैरवा स्थित दुकान के पीछे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक के हाथ, पैर और सिर गायब थे।
बिहार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैरवा स्थित माल गोदाम रोड स्थित रेलवे की जमीन में राजेश ठेले पर फास्ट फूट की दुकान है। राजेश सोमवार की शाम आठ बजे तक अपनी दुकान पर फास्ट फूट बेचते देखा गया था। उसके बाद वह पूरी रात गायब रहा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। परिवार के लोगों ने रात में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह रेलवे क्वार्टर के समीप बोरे में लाश होने की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मैरवा पुलिस ने बोरे को खुलवाया और राजेश के घरवालों से शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। राजेश के परिवार में उसकी पत्नी, दो लड़के और एक लड़की है। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में मैरवा एसओ संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कटे अंग मिले, महिला सहित दो हिरासत में
प्रतापपुर। मैरवा में दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों पति-पत्नी हैं। आरोपी भी मैरवा में रहकर ठेले पर फास्ट फूड बेचता था। आरोपी से मृतक का दोस्ताना संबंध था और आरोपी के घर काफी आना-जाना था। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। प्रेम-प्रसंग के मामले की जानकारी होने पर आरोपी ने पूरी योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। हिरासत में आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के घर से दुकानदार राजेश पटेल के कटे हुए गायब अंग और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।