फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of married woman found hanging from fan

Deoria News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का केस

Sat, 25 Mar 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging from fan
हरपुर बिंदवलिया गांव में हुई घटना, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया
विज्ञापन

कुशीनगर में है मायका, परिजनों ने सास पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना (देवरिया)। क्षेत्र के हरपुर बिंदवलिया गांव में बृहस्पतिवार की देर रात एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृतका के मायके वालों ने सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और सास पर रिपोर्ट दर्ज कर सास को गिरफ्तार कर लिया है।
कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गंगुआ गांव की रहने वाली सायरा खातून (21) की शादी जुलाई 2022 में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर बिंदवलिया निवासी इमरान अंसारी से हुई थी। दोनों अच्छी तरह रहते थे। फरवरी में काम की तलाश में पति मुंबई चले गए। पिता निजामुद्दीन दुबई में रहते हैं। घर पर सायरा और उसकी सास मजरूननिशा थीं। इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें अनबन हो गई। बृहस्पतिवार रात सायरा अपने कमरे में चली गई। सुबह देर तक दरवाजा न खोलने पर सास ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फाटक तोड़ा तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे शव लटका था।
विज्ञापन

उधर, खबर मिलने पर मृतका के मायके के लोग पहुंच गए। वे दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले में मृतका के पिता ईश मोहम्मद अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने सास और पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानेदार राजेश कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। विवाहिता के मायके वालों के आरोप के आधार पर सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति मुंबई मे है। उस पर भी प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed