फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of laborer found in canal, fear of murder

Deoria News: नहर में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Thu, 10 Aug 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found in canal, fear of murder
रामपुर कारखाना के खड़ाइच गांव के पास शव देखकर लोगों ने मचाया शोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खडाइच गांव के पास नहर में बृहस्पतिवार की शाम को एक शव देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त क्षेत्र के सेखौना गांव के विनोद प्रजापति के रूप में हुई। सूचना पर सीओ ने भी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पत्नी हत्या की आशंका जताई है।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के खड़ाईच गांव के पास नहर में बृहस्पतिवार की शाम को शव देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना और महुआडीह की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान महुआडीह थानाक्षेत्र के सेखौना गांव के रहने वाले विनोद प्रजापति (45) के रूप में हुई। रामपुर कारखाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर श्रीयेश त्रिपाठी ने मामले की जांच-पड़ताल की। विनोद की मौत से पत्नी ललिता देवी, बेटी नेहा, बेटे रोहित व राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले घर से निकले थे विनोद

जानकारी के अनुसार, विनोद प्रजापति क्षेत्र में प्राइवेट बिजली का काम करते थे। वह तीन दिन पहले घर से निकले थे। बृहस्पतिवार की शाम को उनका इस तरह नहर में शव मिला।



देवरिया रहता है पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार, विनोद की पत्नी जिले पर किसी निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह अपने दो बेटों, बेटी के साथ जिले पर किराए की मकान में रहती हैं। इस समय सब लोग जिले पर ही थे।



गले व आंख पर चोट के निशान

विनोद प्रजापति की आंख व गले पर चोट के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
घर वालों ने जताई हत्या की आशंका

विनोद की पत्नी नेहा ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि उनकी इस तरह मौत कैसे हो गई।
एसओ रामपुर कारखाना नरेंद्र प्रताप राय ने बताया की नहर में विनोद प्रजापति का शव मिला है। आवश्यक कारवाई की गई है। पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed