{"_id":"669eb49bbfc56ac46207e2b4","slug":"dead-body-of-girl-missing-for-two-days-found-in-village-pond-deoria-news-c-208-1-deo1004-130899-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो दिन से गायब युवती का गांव की पोखरी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो दिन से गायब युवती का गांव की पोखरी में मिला शव
विज्ञापन
- मृत युवती की बहन व मामा ने सौतेली मां व परिवार के लोगों को किया आरोपित
- कहा, परिवार के साथ मिल सौतेली मां व उसके बेटों ने की है हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोइल गढहा गांव निवासी एक युवती का शव रविवार की दोपहर पोखरे में मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृत युवती की बहन व उसके मामा ने सौतेली मां, उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया। युवती के दो दिन पहले गायब होने के दिन उसकी सौतेली मां ने प्रेमी संग भाग जाने की बात पुलिस को बताई थी।
पुलिस ने प्रेमी से संपर्क किया तो उसने अकेले दूसरे प्रदेश जाने की बात कही। पुलिस ने उसे रविवार को बुला लिया। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। कोइल गढहा गांव निवासी विनोद चौहान की पत्नी संगीता का दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बेटियां छोटी होने के चलते विनोद चौहान ने दूसरी शादी कर ली। उसकी दोनों बेटियां शहर के भुजौली कॉलोनी में अपने मामा सुरेंद्र चौहान के यहां रहती थीं। एक वर्ष पूर्व जब विनोद चौहान विदेश जा रहे थे तो वह दोनों बेटियों को अपने घर ले आया।
इसके बाद दूसरी पत्नी के जिम्मे छोड़कर विदेश चला गया। सोतेली मां का व्यवहार अटपटा देख छोटी बेटी प्रीति मामा के घर चली आई, जबकि बड़ी बेटी प्रियंका वहीं रह गई। रविवार को प्रियंका के मामा को उसका शव पोखरे में मिलने की सूचना मिली, तो छोटी भांजी प्रीति के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले विनोद चौहान की दूसरी पत्नी गुडि़या चौहान ने पुलिस को फोन करके प्रियंका के प्रेमी के साथ भाग जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेमी के नंबर पर फोन किया तो उसने मनिकापुर में होने की बात बताई। पुलिस के कहने पर वह मनिकापुर से लौट गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर युवती के मामा व छोटी बहन ने सौतेली मां, उसके बेटे व अन्य परिवार के सदस्यों पर हत्या कर शव को पोखरे में फेंकने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मां के फोन पर उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।