फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of elderly woman found on railway track

Deoria News: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 05 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly woman found on railway track
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता का मामला
विज्ञापन

- मौके पर पहुंची पुलिस, आस-पास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, नहीं मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता रेलवे ट्रैक पर मिले एक बुजुर्ग महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह गांव वालों ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों को जुटाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की उम्र तकरीबन साठ वर्ष है। शव को देवरिया मर्चरी में रखवाया गया है।

देवरिया-भटनी रेल मार्ग पर खजुरी करौता गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे शुक्रवार सुबह गांव वालों ने एक बुजुर्ग महिला का शव देखा। शव मिलने की सूचना पलभर में ही पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोग जुट गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की बृहस्पतिवार रात को किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। गांव वाले भी बता रहे हैं कि मृतक को विक्षिप्त हालात में इधर-घूमते हुए देखा गया था। मृतक लाल रंग की साड़ी और नीले रंग की ब्लाउज पहनी हुई थी। बाल सफेद हैं। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को देवरिया मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed