{"_id":"64d3d9f559a299602109e9bd","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-tied-on-the-shore-feared-to-be-murdered-and-thrown-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3718-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंधा किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंधा किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Wed, 09 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव के बंधे के किनारे एक गड्ढे में बुधवार की शाम को एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मां-बाप के इकलौते पुत्र मोहम्मद शहाबुद्दीन ट्रक चलाते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
थाना क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव निवासी शहाबुद्दीन (23) ट्रक चालक थे। वह एक हफ्ते पहले घर से निकले थे। बुधवार की देर शाम गांव के पश्चिम बंधे के किनारे गड्ढे में मोबाइल फोन बजना सुनकर गांव की महिलाएं चौंक गईं। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण बंधे के नीचे उतरकर देखना शुरू किए तो गड्ढे में युवक को पड़े देख ग्रामीणों ने सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष रामअवध राम ने युवक की तलाशी ली। उसके पीठ पर पिट्ठू बैग था और जेब में मोबाइल बज रहा था। उसकी पहचान गांव निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन के रूप में हुई। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या हुई है तो कारणों का पता लगाया जा रहा है।