{"_id":"62ae33273b9811760b2948f7","slug":"dead-body-found-of-drowned-person-deoria-news-gkp4408028164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतराया मिला मछुआरे का शव, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतराया मिला मछुआरे का शव, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में उतराया मिला मछुआरे का शव, कोहराम
कपरवार। स्थानीय संगम तट पर नदी में शनिवार को शव उतराया मिला। उसकी पहचान गौरा-कटइलवा निवासी और मछुआरा बहादुर (50) के रूप में हुई। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, बहादुर शुक्रवार की शाम नदी में मछली पकड़ने कपरवार की ओर गया था, जो घर नहीं लौटा था।
बरहज थाना क्षेत्र के गौरा-कटइलवा निवासी बहादुर का शव सुबह लोगों ने नदी में उतराया देखा और शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। लोगों का कहना है कि बहादुर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां देवंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही है। परिजनों का कहना है कि बहादुर की पत्नी परमेश्वरी देवी और एक पुत्र गोपीचंद की पहले ही मौत हो चुकी है। सबसे छोटा पुत्र गोलू दिल्ली में रहता है। पिता की मौत की जानकारी होने पर गांव के लिए चल दिया है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।