फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found in gandak river

तीन दिन से लापता युवक का गंडक नदी में मिला शव

Sat, 17 Apr 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
dead body found in gandak river
तीन दिन से लापता युवक का गंडक नदी में मिला शव
विज्ञापन

लार। तीन दिनों से गायब युवक की गंडक नदी में गंगा राम बाबा स्थित श्मशान घाट के सामने शुक्रवार को शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शरद भूषण सिंह पुत्र रमेश सिंह भरटोलिया वार्ड लार के रूप में शिनाख्त की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार नगर के रमेश सिंह अधिवक्ता हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा शरद भूषण सिंह लखनऊ के एक कॉलेज से वकालत की पढ़ाई कर रहा था। लास्ट सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद वह इधर कुछ दिनों से गांव आया था। परिजनों के अनुसार 14 अप्रैल बुधवार की देर रात भोजन कर टहलने की बात कह घर से निकला। देर रात तक जब नहीं लौटा तो चिंतित परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। पूरी रात खोजबिन के बाद भी वह नहीं मिला। परिजन सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसके घर से गायब होने की जानकारी दी। साथ ही थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिए थे। शुक्रवार की सुबह दस बजे रावतपार रघेन गांव के ग्रामीण रावतपार घाट पर गंगा राम बाबा स्थान की तरफ भैंस चरा रहे थे। तभी नदी में देखा की एक औंधे मुंह शव नदी में उतरा रहा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मछुआरों के सहयोग से बाहर निकलवाया। शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शरद भूषण सिंह पुत्र रमेश सिंह के रूप में शिनाख्त की। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

घटना के बाद बदहवास हुए पिता
लार। रमेश कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह सलेमपुर कचहरी में वकालत करते हैं। बेटे को भी वकालत की पढ़ाई करा रहे थे। शरद भूषण अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा देकर गांव लौटा था। उसके शव मिलने के बाद पिता बेटे के शव को देख बदहवास हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। यह देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed