{"_id":"62ec0e51b56ec00fe3091c71","slug":"dead-body-brought-from-abroad-deoria-news-gkp4460508179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लाया गया शव, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लाया गया शव, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
विदेश से लाया गया शव, परिवार में कोहराम
तरकुलवा (देवरिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया टोला खरहरिया निवासी शख्स का शव बृहस्पतिवार को घर लाया गया। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया टोला खरहरिया निवासी श्रीराम यादव (45) अल हसन कंपनी मस्कट में पाइप लाइन डालने का काम करते थे। 31 जुलाई को आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में पाइप लाइन का काम कर रहे थे। अचानक ऊपर से मिट्टी और पत्थर गिर गया। उससे दब कर उनकी मौत हो गई।
इस हादसे में अन्य दो लोगों की भी मौत हुई है। उनमें एक कुशीनगर और एक पड़ोसी राज्य बिहार के गोपालगंज के निवासी हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, पुत्रों और पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
पिछले साल श्रीराम यादव के छोटे भाई मुन्ना यादव की भी कोरोना से मौत हो गई थी। अब श्रीराम की मौत से इस परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। परिजन सदमे में हैं। शव बृहस्पतिवार को पांच दिन बाद मस्कट से घर लाया गया।