फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DCM stopped thinking it was cattle, mules were found loaded on it

Deoria News: गोवंश समझ डीसीएम रोकी, लदे मिले खच्चर

Sun, 25 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
DCM stopped thinking it was cattle, mules were found loaded on it
तरकुलवा। पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध डीसीएम का पीछा कर पथरदेवा चौकी के पास घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी में खच्चर निकले। थाना क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग पर कोंहवलिया गांव के समीप कुछ युवक शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी बीच देवरिया की ओर से एक डीसीएम (मिनी ट्रक) कसया की ओर जा रही थी, जिस पर नीला पर्दा बांधा गया था। डीसीएम में कुछ पशुओं के होने की आहट मिली। युवकों ने इसकी सूचना थाने के दीवान को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पथरदेवा चौकी के सामने बैरिकेडिंग कर जांच करने लगी। तभी वहां डीसीएम भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोकर तलाशी करनी शुरू की। तलाशी पर उसमें गोवंशीय पशु की जगह एक ईंट-भट्ठे पर जाने वाले कुछ खच्चर निकले। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed