फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DCM collided with a tanker loaded with ethanol, leakage caused panic

Deoria News: एथेनॉल लदे टैंकर में डीसीएम ने मारी टक्कर, रिसाव से हड़कंप

Thu, 15 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
DCM collided with a tanker loaded with ethanol, leakage caused panic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एथेनॉल लदे खड़ी टैंकर में गोरखपुर की ओर से आ रही बेकाबू डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद टैंकर में दो तीन जगह सुराख हो गए। इससे एथेनॉल का रिसाव होने लगा।
गनीमत रही कि टक्कर के दौरान किसी प्रकार की चिंगारी नहीं निकली। वर्ना एक छोटी सी चिंगारी भारी तबाही मचा देती। पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच रिसाव को बंद कराया। हादसा मंंगलवार की देर रात गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर हिंदुस्तान ऑयल डिपो के गेट के सामने हुआ।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में तीन पेट्रोलियम कंपनियों (भारत, इंडियन और हिंंदुस्तान) के भंडारण गृह हैं। यहां पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किया जाता है। मंगलवार की देर सड़क किनारेचालक ने टैंकर खाली कराने के लिए खड़ा कर दिया था। रात करीब एक बजे गोरखपुर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे उल्टी दिशा में खड़ टैंकर में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुन लोग दौड़ पड़े। लोगों ने देखा डीसीएम का चालक और खलासी गायब हैं। जबकि टक्कर के बाद टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। एक तरफ टैंकर का अगला चक्का ब्लास्ट भी हुआ था। टैंक के अगले हिस्से से जगह-जगह रिसाव होने लगा। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने फायर सर्विस टीम को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड टीम ने रिसाव होने वाले स्थान को बांड लगाकर रोका। पेट्रोलियम पदार्थ के जानकारों का कहना है कि अगर रिसाव के दौरान छोटी सी चिंगारी निकलती तो भारी तबाही मचा सकती थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौरी बाजार नंदा प्रसाद ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अति ज्वलनशील पदार्थ होने पर सावधानियां बरती गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed