फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Day-Volleyball: Garhwa defeated Sohagra to make it to the semi-finals

डे-वॉलीबॉल : गढ़वा ने सोहगरा को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Thu, 15 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Day-Volleyball: Garhwa defeated Sohagra to make it to the semi-finals
सलेमपुर। क्षेत्र के उकिना खास में युवा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित डे-वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार को गढ़वा और सोहगरा की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल सिंह और विशिष्ट अतिथि बलबीर सिंह दादा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।
विज्ञापन

मैच तीन राउंड में खेला गया। इसमें गढ़वा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो राउंड जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक क्षणों में गढ़वा के खिलाड़ियों की रणनीति और तालमेल विपक्षी टीम पर भारी पड़ी। मैच के दौरान दर्शकों ने हर अंक पर तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वा टीम के अभिषेक ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण स्मैश और सटीक सर्विस से टीम को बढ़त दिलाई, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान साहू राजू कुमार गुप्ता, संदीप ठाकुर, शिवम सिंह, नौशेर सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed